वाराणसी जिला जेल में छापा, मचा हड़कंप
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वाराणसी जिला जेल पर पुलिस ने आज छापा मारा। जिला कारागार में छापेमारी के दौरान डीएम, एसएसपी, सीडीओ, एसपी सिटी, कैंट थाने के सीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।
जेल के अंदर तलाशी अभियान चलाने के लिए सीढ़ी मंगाई गई । छापेमारी की कार्रवाई को सुचारु तरीके पूरा करने के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी बुलाया गया ।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने बताया कि ये सामान्य जांच थी । छापेमारी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कैदियों को भी मताधिकार दिलाया जाएगा। कहा कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।