फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi class nine student suicide

वाराणसी में कक्षा नौ के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 09 Feb 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 09 Feb 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Varanasi class nine student suicide
suicide
लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकी नगर कॉलोनी निवासी कक्षा नौ के छात्र अनुज यादव (15) ने बुधवार की शाम अपने मां की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पाकर पहुंची लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


छात्र के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। किशोर के फांसी लगाने की घटना से कॉलोनी के लोग भी स्तब्ध दिखे। बीएचयू स्थित महिला महाविद्यालय में कार्यरत लक्ष्मी देवी अपने बड़े बेटे शुभम के साथ बुधवार की शाम संकटमोचन मंदिर में दर्शन करने गई थी।
विज्ञापन


दर्शन कर लक्ष्मी वापस लौटी और घर के पीछे गई तो अनुज फंदे के सहारे गलियारे में लटक रहा था। बेटे को फंदे से लटका देख लक्ष्मी जोर से चीखी तो आसपास के लोग भागकर आए। आननफानन में सूचना लंका पुलिस को दी गई। बता देें कि लगभग 12 वर्ष पूर्व अनुज के पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उनके स्थान पर लक्ष्मी की बीएचयू में नौकरी लगी थी। उधर, छोटे बेटे की आत्महत्या के बाद बेसुध लक्ष्मी का कहना था कि ऐसी कोई वजह नहीं समझ आ रही है कि अनुज आत्महत्या करता। वह पढ़ाई में भी अच्छा था और कभी किसी बात को लेकर कोई परेशानी भी नहीं बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed