{"_id":"595766d54f1c1bdd3a8b4aae","slug":"varanasi-brother-sold-wedding-jewel-for-gambling-father-sent-by-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के लिए भाई ने बेचा बहन की शादी का गहना, पिता ने भेजवाया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुए के लिए भाई ने बेचा बहन की शादी का गहना, पिता ने भेजवाया जेल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी में एक कलयुगी भाई ने बहन की शादी के लिए इकट्ठा किए गए गहने सुनारों के यहां बेच दिया। गहनों से मिले पैसे से उसने जुआ खेला जिसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा। बेटे की इस करतूत से नाराज पिता ने पुलिस को फोनकर उसे जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन
रामनगर के वारीगढ़ही मोहल्ले में एक भाई ने अपनी बहन की शादी के लिए रखे हुए साठ हजार रुपये के गहने आलमारी से चुरा कर सुनारों के यहां बेच दिया। वहां से मिले रुपये जुआ में भी हार गया। गुरुवार को लड़के का पिता सरफराज ने आलमारी खोला तो गहना गायब।
विज्ञापन
पिता की आशंका बेटे शहबाज पर थी। उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह के कड़ाई से पूछने पर लड़के ने नगर के तीन सुनारों के यहां बेचने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तीनों सुनारों की दुकान पर दबिश देकर समान बरामद कर लिया ।
विज्ञापन
चोरी का गहना खरीदने के आरोप मे ओंकार सेठ, श्याम सेठ तथा आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर चोरी कर के गहना बेचने से क्षुब्ध पिता की तहरीर पर पुत्र को जेल भेज दिया गया ।