फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VARANASI: BHU students and businessmen guerrilla war in dispute of flirting

वाराणसी : छेड़खानी विवाद में बीएचयू छात्रों और व्यापारियों में गुरिल्ला युद्ध

Sun, 19 Feb 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 19 Feb 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
VARANASI: BHU students and businessmen guerrilla war in dispute of flirting
bhu - फोटो : अमर उजाला

लंका में शनिवार की रात सात से नौ बजे तक जमकर बवाल हुआ। बीएचयू के छात्रों ने इस दौरान मालवीय चौराहा से रविदास गेट तक की दूकानोें पर रुक-रुक कर पांच बार पथराव किया और जो जहां मिला उसे वहीं पीटा।

विज्ञापन


चर्चा रही कि छात्रों ने दूकानों पर पेट्रोल बम भी फेंके लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। छात्रों के उपद्रव के चलते पूरे लंका में भगदड़ की स्थिति रही। सूचना पाकर लंका इंस्पेक्टर पहुंचे लेकिन फोर्स की कम संख्या के चलते उपद्रवी हावी रहे।
विज्ञापन


आखिरकार एसएसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा और उन्होंने दस थानों की फोर्स के साथ छात्रों को बीएचयू परिसर की ओर खदेड़ा तब जाकर हालात सामान्य हुए। तनाव को देखते हुए लंका स्थित बीएचयू गेट पर एक कंपनी पीएसी, तीन थानों की फोर्स और क्यूआरटी तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि लंका में एक चाय के ठेले के समीप कुछ छात्र खड़े थे। शुक्रवार को एक ठेला दूकानदार द्वारा बीएचयू की छात्रा के साथ की गई छेड़खानी की घटना को लेकर छात्र आक्रोशित थे। ठेले वाले और छात्रों के बीच मारपीट में एक छात्र का सिर फट गया।

 

मालवीय चौराहा से रविदास गेट तक दूकानें बंद कर खुद को दूकानदारों ने किया कैद

VARANASI: BHU students and businessmen guerrilla war in dispute of flirting
bhu - फोटो : अमर उजाला
इससे गुस्साए छात्रों ने हाथापाई करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। इसी बीच मारपीट कर रहे छात्रों में से कुछ बीएचयू परिसर के अंदर गए तो उनके साथ भारी संख्या में छात्र बाहर आए और फिर जो जहां मिला उसे वहीं पीटने लगेे।

बीएचयू गेट से रविदास गेट तक की दूकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं और लोग इधर-उधर भागने लगे। छात्रों के पथराव में एक एटीएम, क्लीनिक, कई दूकानोें और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थिति अनियंत्रित होते देख एसएसपी नितिन तिवारी ने रामनगर से पीएसी बुलवाई और शहर के दस थानों की फोर्स लेकर बीएचयू परिसर के अंदर घुसे।

उधर, हालात सामान्य होते ही लंका के दूकानदार मालवीय प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। सभी की मांग थी कि आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया जाए। दूकानदारों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed