{"_id":"58ef43654f1c1bc342cf66db","slug":"varanasi-a-life-threatening-attack-on-a-social-worker-protesting-against-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक का विरोध कर रहे अजहरुद्दीन पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन तलाक का विरोध कर रहे अजहरुद्दीन पर जानलेवा हमला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
जख्मों को दिखाते मो. अजहरुद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अजहरुद्दीन पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना बुधवार रात दस बजे की है। उन पर हमला पत्थर से किया गया था। हमले में उनके पेट और पसली में चोट आई है।
विज्ञापन
घटना के वक्त वो अपने दो बच्चों के साथ दावत से लौट रहे थे। गुरुवार की सुबह उन्होंने कबीरचौरा अस्पताल में मेडिकल कराकर जैतपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
शक्करतालाब के रहने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन लंबे अर्से से मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए बेटी शिक्षा केंद्र और महिला सशिक्तकरण केंद्र चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़कर तीन तलाक के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रहे हैं और मुस्लिम महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ कट्टरपंथी उन्हें धमकी दे रहे थे। बुधवार की रात करीब दस बजे जब वो एक दावते वलीमा से अपने बेटों के साथ लौट रहे थे, शक्करतालाब के पास ही कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर भाग गए।
बताया कि तीन अप्रैल को भी कुछ लोगों ने तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को और मुझे धमकी दी थी जिसकी शिकायत आईजी से की गई थी।
उधर उन पर हुए इस जानलेवा हमले की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सेवा प्रमुख डॉ. राजीव श्रीवास्तव, सह संयोजक डॉ. हेमंत गुप्ता, सोशल मीडिया सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने निंदा की है। इसे लेकर शुक्रवार को सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। उनकी सुरक्षा के लिए संगठन एसएसपी से मिलेंगे।
वहीं पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर बाबा बालक दास भी मो. अजहरुद्दीन का हाल चाल लेने पहुंचे।