{"_id":"58760ab24f1c1b922bba8320","slug":"varanasi-14-kg-of-silver-recovered-from-scorpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में स्कार्पियो से 14 किलो चांदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में स्कार्पियो से 14 किलो चांदी बरामद
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Wed, 11 Jan 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
बरामद चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वाराणसी के चौकाघाट इलाके में आज वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी से 14 किलो चांदी और एक लाख 35 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
चौकाघाट चौराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगत कन्नौजिया और टीएसआई अविचल पांडेय ने दोपहर में जब स्कार्पियो को रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। मगर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
स्कार्पियो की काली फिल्म उतारकर उसे चेतगंज थाने ले जाया गया। स्कार्पियो से बिना कागजात की 14 किलो चांदी और एक लाख 35 हजार रुपये बरामद किए गए।
चेतगंज थाने के इंस्पेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने आयकर के अधिकारियों को सूचना देकर बरामद चांदी और रुपया जब्त कर लिया। जिस गाड़ी से चांदी और रुपया बरामद हुआ है, वह बिहार की है। स्कार्पियो राजघाट पुल की ओर से शहर में आ रही थी।
विज्ञापन