{"_id":"597c49174f1c1b72048b4b63","slug":"up-police-daroga-insult-of-tricolor-photo-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में यूपी पुलिस के दरोगा ने किया तिरंगे का अपमान, फोटो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में यूपी पुलिस के दरोगा ने किया तिरंगे का अपमान, फोटो वायरल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 29 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की कुर्सी के ऊपर लगा तिरंगा और पुलिस का लोगो
- फोटो : अमर उजाला
लंका थाने की संकटमोचन पुलिस चौकी के प्रभारी धनंजय राय शनिवार को तिरंगा और यूपी पुलिस के लोगो के अपमान के आरोप में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के साथ ही विवादों के घेरे में आ गए।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस चौकी के टीनशेड से बारिश का पानी नीचे टपक रहा था। पानी से बचने के लिए दरोगा ने तिरंगा और यूपी पुलिस का लोगो युक्त फ्लैक्स टीनशेड के नीचे लगवा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस चौकी गए किसी शख्स ने दरोगा, छत के नीचे सीलिंग के तौर पर लगे फ्लैक्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तो हड़कंप मच गया। आननफानन में दोनों फ्लैक्स को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
इस समूचे प्रकरण को लेकर लंका थाने पर कांग्रेस नेता अविनाश मिश्रा ने तहरीर दी है। अविनाश का कहना है कि दरोगा ने भारतीय संविधान और पुलिस बल की मर्यादा को कलंकित किया है।
वहीं, इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक जोन बी. महापात्रा ने कहा कि एसएसपी पूरे मामले की जांच कराएं और दोषी मिलने पर दरोगा के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करें।