{"_id":"5d5d19118ebc3e6c1f6983c6","slug":"two-truck-collision-to-each-other-on-mirzapur-sonbhadra-road-in-madihan-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : दो ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, उड़ गए परखच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर : दो ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, उड़ गए परखच्चे
Wed, 21 Aug 2019 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Aug 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटे ट्रकों को उठाती क्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास बुधवार सुबह धधरौल बांध की मुख्य नहर की पुलिया से आगे निकलने की होड़ में आमने-सामने से ट्रकों की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घंटों मशक्कत के बाद क्रेन से ट्रकों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। चार घंटे बाद मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
मड़िहान की तरफ से खाली ट्रक सोनभद्र की तरफ जा रहा था। उधर सोनभद्र की तरफ से बालू लोड ट्रक मिर्जापुर आ रहा था। बघौड़ा पुलिया के दोनों किनारे चालक ट्रक लेकर पहुंचे ही थे कि पहले पुलिया से निकलने के चक्कर मे आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : सीएम योगी के मंत्रिमंडल में काशी के तीन विधायक शामिल, अनिल राजभर-रविंद्र जायसवाल को मिला ये पद
विज्ञापन
धक्का लगते ही खाली ट्रक सड़क पर पलट गया और घटना स्थल पर कोहराम मच गया। ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान मौका पाकर दोनों ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य मे जुट गए। क्रेन से ट्रकों को हटवाकर किसी तरह आवागमन शुरू कराया जा सका।