फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two student died drown in gomati river jaunpur

जौनपुर : गोमती नदी में डूबकर दो छात्रों की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव

Mon, 16 Sep 2019 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
two student died drown in gomati river jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अचला देवी घाट के पास सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गोमती नदी में नहाते समय इंटर मीडिएट के दो छात्र नदी में डूब गए। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे गोताखोरों की मदद से दोनों का शव बरामद कर लिया गया। छात्रों का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला टोला निवासी बेलाल अहमद का बेटा जुबेर अहमद (16), अबीरगढ़ टोला निवासी पूर्व सभासद राजकुमार गुप्ता का बेटा अर्थ गुप्ता(17) और मंडी नसीब खां मोहल्ला निवासी शाह आलम का बेटा मो तारिक(16) तीनों बलुआघाट स्थित राज कान्वेंट स्कूल में इंटर मीडिएट के छात्र थे।
विज्ञापन


सोमवार को जब ये तीनों छात्र स्कूल पहुंचे तो देर हो चुकी थी। स्कूल का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। समय बिताने के लिए तीनों नदी की तरफ चल दिए। टहलते हुए तीनों अचलादेवी घाट पहुंच गए। नदी के किनारे बस्ता और कपड़ा रख कर जुबेर और अर्थ गुप्ता दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए जबकि मोहम्मद तारिक नदी के किनारे बस्ते के पास बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में नहाने के दौरान दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों को डूबता देख किनारे बैठे मोहम्मद तारिक ने शोर मचाया तो नदी में मछली पकड़ रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में डूब चुके थे। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर छात्रों के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। गोताखोरों की मदद से नदी में छात्रों की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे घटना स्थल से महज सौ मीटर दूरी पर दोनों के शव बरामद हुए। छात्रों का शव नदी से बाहर निकालते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed