{"_id":"5862d4284f1c1b8840eed0e4","slug":"two-steered-to-traders-income-tax-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जर्दा व्यापारियों के यहां आयकर का छापा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जर्दा व्यापारियों के यहां आयकर का छापा
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Wed, 28 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकटोरा और लहरतारा के दो नामचीन जर्दा व्यापारियों के यहां मंगलवार की देर रात आयकर विभाग का छापा पड़ने से खलबली मच गई है। सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के दौरान इन व्यापारियों के बैंक खाते में बहुत अधिक रुपये जमा हुए हैं। इनका सालाना टर्नओवर का दस गुना टर्नओवर नोटबंदी के दौरान हुआ है। इन पर पहले से ही आयकर की नजर रही। लखनऊ और कानपुर की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
रामकटोरा पर एक कांग्रेस नेता के घर के पास जर्दा व्यापारी के खातों की पड़ताल की जा रही है। सारे रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। खरीद और बिक्री बैक डेट में दिखाया गया है। आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद कालेधन का इस्तेमाल किया गया है। इस धंधे में कई और लोग हैं। जिनके बारे में तलाश की जा रही है। देर रात हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के सदस्यों का मोबाइल अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। घर के भीतर न किसी को जाने की इजाजत दी गई है और न ही घर से बाहर किसी को जाने दिया जा रहा है। कंप्यूटर और आलमारी में रखे दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।