{"_id":"5a5386224f1c1bd1408b551f","slug":"two-smuggler-arrest-with-four-pistol-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारस में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्टल बरामद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 08 Jan 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार असलहा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बेनियाबाग स्थित हड़हा बीर बाबा मंदिर के समीप से रविवार की रात चौक पुलिस ने .32 बोर की चार अवैध देशी पिस्टल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनो की शिनाख्त मिर्जापुर जिले के चुनार थाना के आराजी लाइन सुल्तानपुर शीतला धाम निवासी महताब हाशमी और अंशु साहनी के तौर पर हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों को असलहे चुनार के नंदूपुर का बखेड़ू उपलब्ध कराता था और वो सिर्फ कूरियर ब्वाय का काम करते थे। एक असलहे की बिक्री 25 से 30 हजार रुपये में की जाती थी और बदले में पांच हजार रुपये कमीशन मिलता था।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि इंस्पेक्टर चौक अशोक कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि हड़हा बीर बाबा मंदिर के समीप संदिग्ध प्रतीत हो रहे दो युवक काफी देर से खड़े हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर चौक ने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर दोनों की तलाशी तो चार देशी पिस्टल बरामद हुई।

खंगालेंगे कॉल डिटेल, ऑटो से हुई सप्लाई
सांकेतिक चित्र
पूछताछ में दोनों ने बताया कि बखेड़ू उन्हें जगतगंज क्षेत्र में अनजान लोगों के माध्यम से असलहे भिजवाता था। जहां देना होता था वहां पहले से ही अनजान लोग मौजूद रहते थे और मोबाइल पर बातचीत कर पुष्टि करने के बाद रुपये लेकर असलहा दे दिया जाता था। बे
निया क्षेत्र में भी वे असलहे की खेप पहुंचाने ही आए थे लेकिन मुखबिरी हो गई और पकड़ लिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों की मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। कॉल डिटेल से पता लगाया जाएगा कि गिरफ्तार होने से पहले दोनों ने कहां और किससे बातचीत की थी।
इसके साथ ही बखेड़ू को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है। दोनों ने बताया कि बखेड़ू एक ऑटो भी रखा हुआ है और कई बार उसने उसी के माध्यम से भी असलहे निर्धारित जगह तक पहुंचाए थे। अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को असलहे दे चुके हैं लेकिन कभी गिरफ्त में नहीं आए थे।