फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two girls killed stabbed a man in haldharpur mau

दो युवतियों ने दिन दहाड़े युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, मृतक को खोजते हुए घर तक गईं थी दोनों

Tue, 27 Aug 2019 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
two girls killed stabbed a man in haldharpur mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव के पास स्टेट हाइवे से 200 मीटर की दूरी पर मझौली गांव निवासी 22 वर्षीय एक युवक को नकाबपोश दो युवतियों ने चाकू घोंपकर मार डाला। घटना मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे की है।

विज्ञापन


दिन दहाड़े घटना को अंजाम देकर युवतियां रोड पर आकर एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर फरार हो गईं। घटना का कारण प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस हत्यारिन युवतियों की सुरागरसी में लग गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवारों को पेंट ने पहुंचाया नुकसान, क्षरण रोकने के उपाय सुझाएगा आईआईटी रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन


मझौली गांव निवासी अशोक यादव(22) स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद नौकरी की तलाश में था। परिवार वालों के अनुसार उसका चयन बिहार प्रदेश में पुलिस में हो गया था। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे जग्गू के घर चेहरा बांधे दो युवतियां गईं। उस समय जग्गू की बड़ी भाभी कुसम घर पर थी।

युवतियों ने जग्गू की कई फोटो दिखाकर पूछा कि ये युवक घर पर है। कुसुम ने कहा कि वे तो किसी काम से कहीं गए हैं, घर आएंगे तो हम उन्हें आप लोगों के आने की बात बता देंगे। कुसुम ने फोनकर अपने पति अर्जुन को घर बुलाया। अर्जुन ने युवतियों से घर और आने का कारण पूछा लेकिन युवतियों ने अपना घर रतनपुरा की ओर बताते हुए आने के कारणों को बताने से टाल दिया।

ये भी पढ़ें : यूपी : बच्चा चोरी होने के आरोप में दबंगों ने महिला को पीटकर अधमरा किया, कपड़े फाड़कर अर्धनग्न छोड़ा

कसुम ने युवतियों की आवभगत किया, उन्हें जलपान और नाश्ता कराया। इसके बाद युवतियां वहां से निकल गईं। कुछ ही देर बाद जग्गू घर पर आ गया तो उसकी भाभी ने युवतियों के आने और कुछ ही देर पहले निकल जाने की बात बताई।

इतना सुनते ही जग्गू बाइक से घर से उन युवतियों के बारे में पता करने के उद्देश्य से गांव से होकर जाने वाली नहर से निकल पड़ा। बीच रास्ते में जग्गू को दोनों युवतियां मिल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक और युवतियों के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई।

ये भी पढ़ें : जमीन के चक्कर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, मौके पर सिपाही पहुंचे तो जान बचाकर भागना पड़ा

इसी दौरान एक युवती ने चाकू निकालकर जग्गू के पेट में घोंप दिया। चाकू लगते ही युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और युवतियां वहां से तेजी से पैदल चलकर बलिया लखनऊ स्टेट हाइवे पर आईं। इसी बीच रतनपुरा कहीं और से आ रहे एक बाइक सवार को यह कहते हुए रोका कि उन्हें कोचिंग के लिए मऊ जाना है, देरी हो रही है, प्लीज हमें लेते चलिए।

बाइक सवार दोनों युवतियों को बाइक पर बिठाकर मऊ की ओर से चला गया। उधर नहर से गुजर रहे लोग जग्गू को लहूलुहान देखकर पहचान गए और उसके घर वालों को सूचना दी। परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है लेकिन विस्त़ृत जांच के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed