फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two criminal trying to kill himself hitting blade beaten by police in bhelupur station varanasi

पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर युवकों ने शरीर पर मारे ब्लेड, थाने में जान देने की कोशिश

Sat, 17 Aug 2019 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Aug 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
two criminal trying to kill himself hitting blade beaten by police in bhelupur station varanasi
यूपी पुलिस

वाराणसी के सिगरा थाने के टॉप टेन बदमाशों में शुमार दीपक बिंद और आपराधिक मामलों के आरोपी रवि ने गुरुवार की रात भेलूपुर थाने की हवालात में शरीर पर जगह-जगह ब्लेड मार कर और शर्ट के फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और फिर रवींद्रपुरी स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दोनों ने पुलिस की मुखबिरी करने से मना किया तो उनकी पिटाई की गई। पिटाई से डर कर दोनों ने जान देने की कोशिश की। इस प्रकरण से भेलूपुर थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर में शुरू हुई नई सुविधा से श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, पेटीएम का करना होगा प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


माधोपुर निवासी दीपक बिंद और रवि रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं। दीपक पर विभिन्न आपराधिक आरोपों में नौ और रवि पर छह मुकदमे दर्ज हैं। दीपक और रवि के अनुसार छित्तूपुर की एक युवती ने उन पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया तो सिगरा पुलिस ने 13 अगस्त को दोनों को पकड़ा।

इसके बाद दोनों को महमूरगंज क्षेत्र स्थित आभूषण की दुकान में बीते महीने हुई चोरी में शामिल युवकों की फोटो दिखाकर उनको पकड़वाने को कहा गया। दोनों ने युवकों को पहचानने से इनकार किया तो उनकी पिटाई की गई और गुरुवार की शाम पूछताछ करने के लिए भेलूपुर पुलिस को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें : सीआईएसएफ भर्ती में धांधली करते धरे गए चार मुन्नाभाई, फर्जीवाड़े में भेजे गए जेल

भेलूपुर थाने में भी पुलिस ने पिटाई की तो दोनों ने लघुशंका की बात कही और टॉयलेट गए। टॉयलेट में दोनों ने ब्लेड देखे तो उसे उठा कर हवालात में लेते आए। देर रात दोनों ने अपने शरीर पर जगह-जगह ब्लेड मार कर शर्ट का फंदा बनाया और लटकने की कोशिश की।

इसी बीच गश्त से लौट कर आए थानाध्यक्ष भेलूपुर नागेश कुमार सिंह की नजर हवालात पर पड़ी तो आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश सीओ भेलूपुर को दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रशासन का बड़ा कदम, लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed