मऊ : पुलिस और बदमाशों में जमकर हुई मुठभेड़, दो को गोली लगी, दो हो गए फरार
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार में चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायर कर भागे बदमाशों का सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी धाम के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो बदमाश भाग निकले।
बदमाशों की ब्रेजा कार
पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से घायल बदमाशों में एक का नाम विक्रांत यादव और दूसरे का नाम अमित यादव है। विक्रांत यादव 50 हजार रुपये का इनामी है, वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आब्देपुर गांव का रहने वाला है। तो वहीं, अमित पर 25 हजार रुपये का इनाम है। वो भी चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ जून महीने में बलिया जिले के रसड़ा इलाके से चुराई गई ब्रेजा कार में सवार होकर गाजीपुर से आजमगढ़ जा रहे थे। इस दौरान चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव के पास वाहन की चेकिंग हो रही थी। इस दौरान बदमाश भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिग की।
ये भी पढ़ें : रुपयों के बंटवारे को लेकर रिश्तों का हुआ खून, छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या की
इस दौरान बदमाशों की सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी धाम के पास पुलिस से मुड़भेड़ हो गई। मौके का फायदा उठाकर दो बदमाश जंगल मे निकल गए, जबकि गोली लगने से विक्रांत और अमित घायल हुए।
बदमाशों के फायरिग करने से पुलिस टीम तो घायल नहीं हुई, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मुड़भेड़ की सूचना पाकर मौके पर एसपी अनुराग आर्य, एएसपी एसके श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिले सपा नेता ब्यासजी, बोले- शासन-जिला प्रशासन की मिलीभगत से हुई घटना