फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two arrested with fake notes of four million

चार लाख के नकली नोट के साथ दो बंदी

Wed, 01 Jun 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 01 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
नकली नोटों के दो सौदागरों को वाराणसी एटीएस ने मंगलवार को जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चार लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी है। दोनों जौनपुर के ही रहने वाले हैं। वे नकली नोट मालदा से लाए थे। वहीं दो मास्टरमाइंड फरार हो गए।  एसपी एटीएस संतोष कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोटों की खेप लेकर दो लोग जौनपुर आए हैं।
विज्ञापन


इस पर एटीएस टीम ने मंगलवार की दोपहर छापामार कर बच्चन निषाद निवासी हरखपुर, सिकरारा और तारावती निवासी  हुसैनाबाद, लाइन बाजार, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो-दो लाख के नकली नोट बरामद किए गए। सभी नोट एक-एक हजार के थे। उनके खिलाफ लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एटीएस के मुताबिक जौनपुर के  जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोपुर निवासी मनोज निषाद और बक्सा थाना क्षेत्र के सडेरी निवासी सुरेश निषाद भी मौके पर थे लेकिन टीम के पहुंचने के कुछ देर पहले वे भाग निकले। ये दोनों को इस काले कारोबार के मास्टर माइंड बताए गए हैं। 2014 में एटीएस ने इन्हें वाराणसी के कैंट क्षेत्र से नकली नोट के साथ गिरफ्तार भी किया था। बताया जाता है कि ये दोनों राजस्थान के दौसा में भी वांछित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed