फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck driver died in cabin and conductor ran away in chandauli

ट्रक के केबिन में मिली चालक की लाश, खलासी मौके से फरार, जताई जा रही हत्या की आशंका

Thu, 14 Feb 2019 10:12 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 14 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Truck driver died in cabin and conductor ran away in chandauli
murder
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार की सुबह चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला। मौके से खलासी गायब पाया गया। खलासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


संतकबीर नगर के मोलनापुर निवासी ट्रक चालक राम सिंह यादव (38), मरदहा निवासी खलासी राहुल शर्मा के साथ बालू लेने डेहरी आनसोन के लिए निकला था। संतकबीर नगर के बेलाडीह थाना महुली निवासी ट्रक मालिक के भाई सुभाषचंद्र यादव के अनुसार सोमवार की रात लगभग नौ बजे चालक से फोन पर बात हुई थी तो उसने बताया वह चंदौली के सैयदराजा के नौबतपुर पहुंचने वाला है।
विज्ञापन


इसके बाद उसका फोन नहीं मिला। मंगलवार को भी फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई। इस पर वह बुधवार की सुबह स्वयं नौबतपुर पहुंच कर गाड़ी खोजने लगा। तभी उसे एक पेट्रोल पंप के समीप ट्रक खड़ा मिला। गाड़ी से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन का लाक तोड़ कर देखा तो कंबल में लिपटा राम सिंह का शव पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभवत: लोहे के राड से वार कर हत्या की गई है। खलासी राहुल का पता नहीं है। लोगों का शक है कि उसने ही राम सिंह की हत्या की है। पुलिस ने सुभाषचंद्र यादव की तहरीर पर खलासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed