{"_id":"5d46a3108ebc3e6d1214fec5","slug":"truck-collision-with-bike-three-people-died-revati-bairiya-road-in-ballia-villegers-road-jam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया : ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, हादसे में तीनों की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया : ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, हादसे में तीनों की गई जान
Sun, 04 Aug 2019 02:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने पकड़ा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के रेवती-बैरिया मार्ग स्थित चौबे छपरा ढाले के पास शनिवार दोपहर ढाई बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और खलासी (कंडक्टर) ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए एक घंटे तक सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में नगर के वार्ड- आठ निवासी राजा राजभर(23), अमावस राजभर(24) और वीर बहादुर साहनी(22)पांच अगस्त के महावीरी झंडा जुलूस के लिए सामान खरीदने बैरिया गए थे। लौटते समय दोपहर ढाई बजे रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग स्थित चौबे छपरा ढाला के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए एक घंटे तक रेवती बैरिया मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन चौबे छपरा ढाला के पास दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सीओ बैरिया उमेश कुमार के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को बैरिया के जगन के डेरा गांव के सामने ग्रामीणों ने घेर लिया। इस पर ट्रक छोड़कर चालक और खलासी भाग गए। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई।