{"_id":"8f0d09a082cb2c51fa9f74ed7101bc2d","slug":"transport-theft-of-thousands-of-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट दफ्तर से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्ट दफ्तर से हजारों की चोरी
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित न्यू वाराणसी ट्रांसपोर्ट दफ्तर का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात नगदी समेत करीब दो लाख का सामान चुरा ले गए। चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
फुटेज की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अखिलेश मिश्रा का चांदपुर में मकान में ही न्यू वाराणसी ट्रांसपोर्ट के नाम से दफ्तर है। ऊपरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह दफ्तर खोलने पहुंचे तो देखा कि पांच दरवाजों पर लगा ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
चोर एक लाख 86 हजार नगद, एक लैपटॉप और मोबाइल चुरा ले गए।
चोरों ने दफ्तर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया था लेकिन उनकी करतूत रिकार्ड हो चुकी थी।