फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three members of the gang in the trap Antrjnpdiy

अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्य फंदे में

Fri, 12 Feb 2016 02:45 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 12 Feb 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
Three members of the gang in the trap Antrjnpdiy
मिर्जामुराद। पुलिस ने बुधवार की रात कछवारोड से चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नगदी समेत हजारों का सामान बरामद किया गया। इस मामले का खुलासा सीओ बड़ागांव आशीष तिवारी ने गुरुवार को मिर्जामुराद थाने में प्रेस कांफ्रेंस में किया।
विज्ञापन



एसओ मिर्जामुराद अनिल सिंह, एसआई संतोष कुमार चौरसिया समेत पुलिस टीम बुधवार की रात कछवारोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वहां अंतरजनपदीय गैंग के चोर छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बलिया के फे फना, एकौना निवासी मिथुन गुप्ता, इलाहाबाद के शंकरगढ़, बड़ीबाग निवासी प्रतीक श्रीवास्तव और रोहनिया के शहाबाबाद निवासी अरविंद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से 13 मोबाइल, एक लैपटॉप, मास्टर चाबी और पांच हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन



पूछताछ में पता चला कि 10 जनवरी को मिर्जामुराद के रूपापुर स्थित शराब की दूकान में उन्होंने चोरी की थी। मिथुन और प्रतीक चोरी के मामले में मंडुवाडीह थाने में वांछित हैं। मिथुन के खिलाफ बलिया और वाराणसी के कई थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह ने बलिया और गाजीपुर में भी कई चोरियों को अंजाम दिया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed