{"_id":"5d9f01688ebc3e93bf3bce69","slug":"three-bulls-collided-with-chaurichaura-express-train-for-five-engine-failure-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा एक्सप्रेस से टकराकर कटे तीन सांड, इंजन फेल होने से पांच घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चौरीचौरा एक्सप्रेस से टकराकर कटे तीन सांड, इंजन फेल होने से पांच घंटे खड़ी रही ट्रेन
Thu, 10 Oct 2019 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Oct 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर पड़ा सांड और खड़ी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में चौरीचौरा एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह में ट्रेन से तीन भैंसे टकरा गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के सादात रेलवे स्टेशन के पास गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज जाने वाली 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन से तीन सांड(भैंसे) कट गए। इससे एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन स्टेशन पर करीब 5 घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन
अचानक हुए टक्कर में ट्रेन गिरने से बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ड्राइवर की सूझ-बूझ के कारण बड़ा खतरा टल गया। इधर इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेल पटरी को दुरूस्त की।
विज्ञापन