फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three brothers die in an accident

नदी के पुल पर खड़े तीन भाइयों को मैजिक ने मारी टक्कर, तीनों ने मौके पर दम तोड़ा

Thu, 12 Oct 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
Three brothers die in an accident
क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के जहानागंज में भैसहीं नदी के पुल पर खड़े होकर बात कर रहे तीन सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मंगलवार की रात दस बजे अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं मैजिक पुल की रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।  
विज्ञापन


मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के चकौधी चकसहदा सुहवल गांव निवासी सुरेंद्र राम और रविंद्र राम दोनों सैलून चलाते हैं। मंगलवार की रात यह दोनों जहानागंज थाना क्षेत्र के भैसहीं नदी से मछली मार रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे सुरेंद्र का बेटा प्रशांत (24) और रविंद्र के बेटे आशीष (27) और अभिषेक (22) भोजन लेकर जा रहे थे। भैसहीं नदी पुल पर प्रशांत जैसे ही पहुंचा कि बाइक से आशीष और अभिषेक भी पहुंच गए। यह तीनों पुल पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मऊ की तरफ से आ रही अनियंत्रित मैजिक इन्हें टक्कर मारते हुए पुल की रेलिंग से भिड़ गई। जोरदार टक्कर लगने से यह तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि इनकी बाइक नदी पुल से नीचे गिरी और आग लगने से जलकर नष्ट हो गई।

हादसे के बाद मैजिक चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर रविंद्र और सुरेंद्र भागकर मौके पर पहुंचे। यह दोनों जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि तीनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर जहानागंज थाने की पुलिस पहुंची। हादसे में घायल जहानागंज थाना क्षेत्र के खालसा गांव निवासी बसंत कुमार (35) को अस्पताल भेजवाया। बसंत मैजिक में बैठकर घर जा रहा था।


आशीष और अभिषेक की मौत के बाद अब उसका छोटा भाई मनीष और बहन चंद्रकला बची हैं। जबकि प्रशांत राम दो भाई और दो बहन में बड़ा था। बताया जाता है कि आशीष दुबई में नौकरी करता था। वह 19 सितंबर को घर आया था। घर आने के बाद उसने नई बाइक खरीदी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed