{"_id":"5d70b6778ebc3e0164406724","slug":"threatening-to-killed-by-bomb-to-charge-minister-of-jaunpur-civil-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर दीवानी बार के प्रभारी मंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, विरोध में धरने पर बैठे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर दीवानी बार के प्रभारी मंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, विरोध में धरने पर बैठे
Thu, 05 Sep 2019 12:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि ये धमकी बार के निष्कासित मंत्री बरसातू राम और उनके साथियों ने बुधवार को दी थी। साथ ही आरोप लगाया कि उन्होंने उनके कार्यालय में आकर उनसे गाली-गलौज भी की।
अरविंद कुमार तिवारी का कहना है कि बुधवार देर शाम करीब आठ बजे किसी ने मोबाइल फोन पर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी। इस बावत प्रभारी मंत्री ने गुरुवार सुबह बार अध्यक्ष बृजनाथ पाठक को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने दोपहर बाद साधारण सभा की बैठक बुलाई है।
प्रभारी मंत्री अरविंद तिवारी सुरक्षा की मांग को लेकर और आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे अधिवक्ता संघ भवन के गेट में ताला बंद करके बैठ गए। इसके बाद अध्यक्ष के आने पर ताले की चाभी देकर प्रभारी मंत्री वहां से हट गए।