फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threat call to merchant in mau

'छह लाख दो नहीं तो बेटे सहित तुम्हारा काम तमाम कर देंगे'

Tue, 02 Jan 2018 09:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 02 Jan 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Threat call to merchant in mau
threat call
उत्तर प्रदेश के मऊ में एक व्यापारी को एक अनजान नंबर से फोन कॉल आता है। फोन करने वाला कहता है कि 'छह लाख दो नहीं तो बेटे सहित तुम्हारा काम तमाम कर देंगे'। इस बात से व्यापारी व उसके परिवार में दशहत का माहौल है।
विज्ञापन


आजमगढ़ निवासी व्यापारी मऊ में किराने का कारोबार करता है। जानकारी के अनुसार मऊ के कटरा चौक के पास किराने का कारोबार करने वाले व्यापारी को पिछले महीने तीन बार फोन कर बदमाश ने छह लाख रुपये रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


खुद को डी नाइन गिरोह का बताते हुए बदमाश ने रंगदारी न देने पर कारोबारी और उसके बेटे को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ के जहानागंज थाने के मंदे गांव का रहने वाला रेहान खान चिरैयाकोट बाजार में चौक के पास कटरे में किराने का कारोबार करते हैं। उसके मोबाइल पर 13, 14 और 21 दिसंबर को अलग अलग नंबर से फोन करके खुद को डी नाइन गिरोह का बताते हुए बदमाश ने छह लाख रुपये रंगदारी मांगी है।

फोन करने वाले ने कहा है कि रुपये गांव से तीन किलोमीटर दूर बबुरा चट्टी पर पहुंचा देना। उसने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी तो तुम्हारे साथ तुम्हारे बेटे का भी काम तमाम कर दिया जाएगा।


रेहान ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना है कि मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed