फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thieves theft cleaned more than two lakhs of cash from house and gold and silver jewelry of 13 lakhs in Varanasi

यूपी: वाराणसी में चोरों ने घर से साफ की दो लाख से ज्यादा की नकदी और 13 लाख का सोना-चांदी

Mon, 31 Aug 2020 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 31 Aug 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
thieves theft cleaned more than two lakhs of cash from house and gold and silver jewelry of 13 lakhs in Varanasi
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर में बीती रात चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेवशीपुर गांव निवासी कमला पटेल के मकान में  बीती रात चोर छत के सहारे घर में घुस गए। इस दौरान चार कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। चोरों ने दो बॉक्स का ताला तोड़कर 2,45,000 नगदी ले गए। साथ ही चोर घर से लाखों की कीमत के सोने-चांदी से बने आभूषण ले उड़े।
विज्ञापन



जेवरात में 6 पीस सोने की सिकड़ी, चार पीस सोने की अंगूठी, पांच जोड़ा सोने के कान की झाली, पांच पीस मंगलसूत्र, पांच पीस कमर का करधनी, पांच जोड़ी पायल, तीन पीस हाथ की मेहंदी, एक पीस चांदी की सिकड़ी, चार पीस मांगटीका, 20 पीस साड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब नींद खुली तो परिवार के लोग देखा कि बाहर से कुंडी बंद है। शोर मचाकर आसपास के लोगों को फोन कर बुलाया, तब जाकर बाहर निकले तो चोरी की घटना सामने आई। मकान मालिक के अनुसार लगभग 13 लाख रुपये के जेवरात व नगदी समेत चोरी हुई है।

चोरी की सूचना लोहता पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इधर कई महीनों से लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस चोरी का खुलासा करने में नाकाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed