{"_id":"6a042cbbb43c682c8ab483306b65513b","slug":"the-two-sides-face-to-face-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्ष आमने-सामने
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरडीहा स्थित एक उपासना स्थल के जीर्णोद्धार के लिए उसके परिसर की दूकानें खाली कराने को लेकर रविवार को एक ही वर्ग के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान कुछ दूकानों के टीनशेड और छत की पटिया उखाड़ दी गई। इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी कि बवाल हो गया है। सूचना पर कई थानों की फोर्स और एसएसपी आकाश कुलहरि स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने के काफी देर के बाद मामला शांत हुआ। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
बजरडीहा में एक उपासना स्थल से जुड़ी कमेटी के लोग उसका जीर्णोद्धार कराना चाहते हैं। वहीं, उपासना स्थल से ही जुड़ी दूसरी कमेटी का कहना है कि आधे हिस्से का ही जीर्णोद्धार कराया जाए। इसे लेकर एक अरसे से दोनों कमेटियों के बीच पंचायतों का दौर चल रहा था।
इसी बीच रविवार की एक पक्ष के लोगों ने उपासना स्थल के जीर्णोद्वार के लिए परिसर स्थित कुछ दूकानों की छत की पटिया और टीनशेड खोल दिया। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर भेलूपुर सहित आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि दोनों कमेटी के लोेग आमने-सामने बैठकर बातचीत कर सर्वसम्मति से मामले का हल निकालें। कानून और शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उधर, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर धार्मिक स्थल से जुड़ी दोनों कमेटी के लोगोें को बुलाया गया था। एक पक्ष के लोग नहीं आए हैं। अब सोमवार को बैठक कर मामले का हल निकाला जाएगा।