फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The two sides clashed in Bjrdiha

बजरडीहा में दो पक्ष भिड़े

Thu, 16 Jun 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 16 Jun 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
बजरडीहा क्षेत्र के जक्खा स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए खोदी गई कब्र को पाट देने से बुधवार की दोपहर दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हुई और फिर दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। एक बाइक भी फूंक दी गई। मारपीट में आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। पांच थानों की फोर्स पहुंचकर स्थिति संभाली। इस दौरान आठ उपद्रवी गिरफ्तार किए गए। एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव दफनाया गया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस और क्यूआरटी तैनात की गई है।
विज्ञापन



बजरडीहा के गल्ला निवासी बुनकर मो. शमी की पत्नी जमीनुल निशा की बुधवार को मौत हो गई। शव दफनाने के लिए जक्खा स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई। आरोप है कि तब तक हिमताज नगर निवासी मो. कासिम 25 से अधिक लोग के साथ मौके पर पहुंचे जहां कब्र खोदी गई थी, उसे अपनी जगह बताते हुए पाटने के लिए कहा। इस पर मो. शमी के परिवार वालों ने कहा कि पुरखों के समय से वे यहीं शव दफनाते आ रहे हैं और अब भी दफनाएंगे। इस पर कहासुनी बढ़ी तो कासिम के साथ के लोग शमी और उनके परिवार वालों पर टूट पड़े। इसी बीच कब्र भी पाट दी गई। फिर दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इसमें शमी, समीरुल्लाह, बाबूलाल, बरकतुल्लाह, बदरुद्दीन सहित आठ से अधिक लोग घायल हो गए। सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आठ उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कासिम सहित 10 नामजद और अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



कब्र पाटने और मारपीट की घटना से क्षेत्र के लोग काफी नाराज हैं। कब्रिस्तान में मौजूद लोगों का कहना था कि मो. कासिम कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने चाहते हैं। मुकद्दस रमजान के महीने में माहौल बिगाड़ने की यह बड़ी कोशिश है। यह पहला वाकिया नहीं है जब कासिम ने ऐसा किया है। इसके पीछे भेलूपुर पुलिस की लचर कार्यशैली भी जिम्मेदार है। यदि पुलिस ने पहले के मामलों में शिकंजा कसा होता तो यह नौबत न आती। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed