{"_id":"57c495924f1c1bb3672cb864","slug":"the-tour-of-councilors-includes-five-outsiders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों के संग पांच 'बाहरी' केरल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षदों के संग पांच 'बाहरी' केरल गए
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी देखने और सफाई का हाल जानने नौ दिनी दौरे पर केरल गए नगर निगम के पार्षदों के 38 सदस्यीय दल में पांच बाहरी लोग भी शामिल हैं। यह आरोप है वार्ड नंबर 41 के पार्षद दिनेश प्रजापति का। उनके मुताबिक इन पांच गैर पार्षदों को भी सरकारी खर्च पर ही भेजा गया है। पार्षद दल के पहले जत्थे में सपा, कांग्रेस और बसपा के पार्षद शामिल हैं। दूसरे जत्थे में 28 अगस्त को भाजपा के पार्षदों को जाना था लेकिन बाढ़ के चलते उन्होंने अपना दौरा निरस्त कर दिया। गौरतलब है कि पार्षदों के इस दौरे पर कुल तकरीबन 30 लाख रुपये खर्च होने हैं।
पार्षदों का दल 25 अगस्त को बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई होते हुए केरल पहुुंचा। वहां घूमने-फिरने के बाद सोमवार को कुछ पार्षदों के बीच विवाद हो गया। दौरे पर गए वार्ड नंबर 41 के पार्षद दिनेश प्रजापति ने बताया कि सोमवार की शाम सपा के कुछ पार्षदों ने उनसे मारपीट कर ली। जब वे ट्रैवेल एजेंसी से पार्षदों की लिस्ट मांगने लगे तो सपा पार्षद दल के नेता ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनके साथ गए पांच बाहरी लोगों में से एक ने मारपीट की। दिनेश ने बताया कि वह मंगलवार को केरल से बनारस के लिए रवाना होंगे।