फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The shopkeeper shot

दूकानदार को मारी गोली

Thu, 30 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 30 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
लेढ़ूपुर फुटहवानार स्थित गिट्टी-बालू और मार्बल की दूकान में बैठे विजय यादव (40) के पेट में बुधवार की रात एक बदमाश गोली मार कर भाग निकला। घरवालों ने विजय को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विजय ने बताया कि जमीन विवाद पर मुकदमे के कारण पट्टीदारी के ही तीन लोगों ने उस पर गोली चलाई है। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासी विजय यादव का लेढ़ूपुर फुटहवानार के पास पुश्तैनी बगीचा है। यहीं विजय की गिट्टी-बालू और मार्बल की दूकान भी है। बुधवार की रात नौ बजे के लगभग विजय अपनी दूकान पर बैठा था, इसी दौरान एक युवक आया और उसके पेट में गोली मारकर बगीचे की चहारदीवारी फांद कर भाग निकला।
विज्ञापन


विजय के पास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाया भी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। सीओ कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि विजय यादव के पेट में दाहिने तरफ गोली लगी है। विजय के अनुसार उसके तीन पट्टीदारों ने जमीन विवाद में उसे गोली मारी है। बताया कि सारनाथ थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। बता दें कि अवैध शराब के मामले में विजय जेल भी जा चुका है। विजय के बगीचे से एक ट्रक में 17 ड्रम ओपी और एक क्वालिस पुलिस ने बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed