{"_id":"591d8fbb4f1c1b5f07f22e88","slug":"the-murder-of-the-relationship-big-brother-killed-the-younger-brother-in-the-dispute-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल : बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तों का कत्ल : बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 19 May 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
murder
चुनार कोतवाली के टेकौर मुहल्ले में एक सप्ताह पूर्व मकान के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई की बुधवार की रात में मौत हो गई। मृतक की बेटी ने आरोपी बड़े पिता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है और आरोपी की तलाश कर रही है। घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार उत्तम ने बताया कि टेकौर निवासी मृतक सीजय श्याम चौधरी और घनश्याम चौधरी, विजय श्याम चौधरी, राजेश चौधरी एवं राधेश्याम चौधरी सगे भाई हैं।
विज्ञापन
इनके पास एक मकान है जिसके बटंवारे को लेकर विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व सभी भाईयों के बीच बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इसमें से एक भाई सीजय श्याम चौधरी को गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
उधर, मृतक के बेटी किरण का कहना है कि आरोपी बड़े पिता घनश्याम चौधरी ने सभी भाइयों से यह कह उनका हिस्सा ले लिया कि मकान बनवा कर सभी हिस्सा दे देगा लेकिन वह अपने वादे से मुकर गया।
इसको लेकर भाइयों में मारपीट हुई। उसने बताया कि बुधवार की रात में बड़े पिता ने मेरे पिता को लात घूंसे से मारा जिससे वह गंभीर रूप से चुटहिल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।