{"_id":"588b95544f1c1b380fcf5bdc","slug":"the-body-of-missing-student-of-bhu-found-in-ganga-after-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों से लापता बीएचयू के छात्र का शव गंगा में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिनों से लापता बीएचयू के छात्र का शव गंगा में मिला
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक अखिल गौड़
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामनगर स्थित धोबिया घाट पर शुक्रवार की दोपहर गंगा में उतराया युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की पैंट की जेब से मोबाइल और बीएचयू का परिचय पत्र मिला।
युवक की शिनाख्त सिगरा के सोनिया निवासी अखिल गौड़ (23) के रूप में की गई। मृतक के बड़े भाई विकास ने बताया कि अखिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह बीएचयू में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
20 जनवरी को घर से निकला तो इसके बाद से घर वापस नहीं लौटा। गोदौलिया स्थित कपड़े की दूकान पर सेल्समैन पिता गोविंद गौड़ ने दो दिन बाद सिगरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
वहीं मृतक के चाचा गोपाल गौड़ ने आरोप लगाया है कि अखिल की कहीं और हत्या कर शव को गंगा में पुल से फेंका गया है।
यह भी चर्चा रही कि उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। चर्चा थी कि शव मिलने की सूचना पर युवती भी घाट पर पहुंची थी।
पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ कोतवाली अखिलेश सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या है या आत्महत्या, यह पीएम रिपोर्ट में पता चलेगा।