{"_id":"5736390d4f1c1b816b919f72","slug":"the-auto-rs-two-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ऑटो से दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलते ऑटो से दो लाख रुपये लूटे
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 14 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
चलते ऑटो से दो लाख रुपये लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलईपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार की दोपहर करीब 1:15 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते ऑटो से रेहाना का बैग लूट लिया। बैग में दो लाख रुपये थे। वह सारनाथ स्थित एक बैंक से रुपये निकाल कर दोषीपुरा स्थित अपने मायके जा रही थी। सौ नंबर पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं।
जौनपुर निवासी मोहम्मद अरशद की पत्नी रेहाना का मायका जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा में है। पिछले सोमवार को रेहाना अपने मायके आई थी। जमीन खरीदने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह वह सारनाथ स्थित केनरा बैंक शाखा से पैसे निकालने गई थी। दो लाख रुपये निकाले और उसे बैग में रखकर ऑॅटो से कज्जाकपुरा पहुंची।
कज्जाकपुरा में उसने ऑटो बदल दिया। वह पड़ाव से कैंट जाने वाले ऑटो में सवार हो गई। उसे दोषीपुरा में उतरना था। अलईपुर रेलवे स्टेशन के सामने पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे बदमाश ने चलते ऑटो से रेहाना के हाथ से बैग लूट लिया। रेहाना जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश निकल भागे। सौ नंबर पर सूचना के बाद सीओ चेतगंज अनुराग आर्या मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास मौजूद एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। बाइक सवार बदमाशों में चालक ने हेलमेट लगाया था जबकि दूसरा बदमाश कपड़े से मुंह बांधे था। पुलिस रेशमा को लेकर सारनाथ के केनरा बैंक भी गई। आशंका थी कि बदमाश बैंक से ही पुलिस के पीछे लगे थे। सीओ चेतगंज अनुराग आर्या का कहना है कि दो लाख रुपये की छिनैती का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।