फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tenn burnt dead body found near belan river road side in sonbhadra

सुबह-सुबह किशोर का जला शव मिलने से मचा हड़कंप, लाश के पास से बरामद हुआ ये सामान

Sun, 19 Jan 2020 11:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Jan 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Tenn burnt dead body found near belan river road side in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बेलन नदीं के किनारे शनिवार देर रात एक किशोर का जला हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। 

विज्ञापन


किशोर के परिवार वालों ने हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। घटनास्थल से दो बोतल भी बरामद हुई हैं। दोनों बरामद बोतलों से पेट्रोल की गंध आ रही थी।

जिले के कोतवाली क्षेत्र के औरगाई गांव में बेलन नदी के किनारे से होकर जाने वाले रास्ते से करीब 50 मीटर दूर एक किशोर का जला हुआ शव शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने देखा। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

उसकी पहचान ओरगाई गांव निवासी विपिन देव पांडेय(17) पुत्र रमाशंकर के रूप में की गई। परिवार के लोगों के मुताबिक वह दिन में टेंट हाउस पर गया हुआ था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। उसकी साइकिल घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिली है, जबकि चप्पल भी पास में ही मिली हैं।

मृतक के पिता ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस भी परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की पड़ताल में जुट गई है। रविवार की सुबह से ही मर्चरी हाउस पर भीड़ लगी हुई है। वहीं पुलिस किशोर के मौत का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed