{"_id":"5a255ce04f1c1b8e698bfbc7","slug":"teenager-murder-by-criminal-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता ने हेरोइन बेचने पर पुलिस से की शिकायत, नाराज आरोपियों ने बेटे को ट्रैक्टर से कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने हेरोइन बेचने पर पुलिस से की शिकायत, नाराज आरोपियों ने बेटे को ट्रैक्टर से कुचला
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
प्रिंस कुमार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर हेरोइन बेचने वालों ने किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। किशोर को जान इसलिए गंवानी पड़ी क्योंकि उसके पिता ने हेरोइन बेचने वालों की शिकायत पुलिस से की थी।
बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ढोढ़वली गांव में रविवार की रात 9 बजे कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर एक किशोर की हत्या कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को फूंक दिया और शव को सड़क रखकर जाम लगा दिया।
फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने काफी देर तक समझाबुझा कर करीब पांच घंटे बाद शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। घटना का कारण आरोपियों के हेरोइन बेचने की शिकायत किया जाना बताया जा रहा है।

पुलिस की मिलीभगत से बेचते है हेरोइन
प्रिंस की मौत के बाद रोती मां
- फोटो : अमर उजाला
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ढोढ़वली गांव निवासी निवासी श्रीकांत मिश्रा का पुत्र प्रिंस कुमार (12) रविवार की रात खेत से अपने बड़े पिता के साथ सिंचाई कर घर लौट रहा था।
होरिल बाबा स्थान समीप गांव के मुख्य मार्ग पर तेजी से आए एक ट्रैक्टर ने प्रिंस को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क किनारे पलट गया। बुरी तरह कुचल जाने से प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। इस दौरान ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
मृत किशोर के पिता श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी गांव में हेरोइन बेचने का काम इलाकाई पुलिस की मिलीभगत से वर्षों से कर रहे हैं। पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी इससे नाराज होकर दोनों ने जानबूझकर प्रिंस को ट्रैक्टर से कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद दो आरोपियों भोला पासवान एवं कैलाश पासवान के विरुद्ध धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।