{"_id":"5d7cacd18ebc3e01586ef6b1","slug":"teenager-died-in-truck-accident-on-national-highway-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम
Sat, 14 Sep 2019 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एनएच- दो पर एक ट्रक ने किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे आनंद पांडेय उर्फ छोटू तिवारी(16) की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : यूपी: पूर्वांचल में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, छह लोगों की छीन ली जिंदगी
विज्ञापन
मृतक किशोर सैयदराजा नगर स्थित नेशनल इंटर कालेज का दसवीं का छात्र था। किशोर की दो बहनें भी थीं। मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर, ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।