फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tantric do rape with minor girl at azamgarh

आजमगढ़ में झाड़ फूंक के नाम पर तांत्रिक ने किशोरी संग किया बलात्कार

Wed, 25 Jul 2018 10:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 25 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Tantric do rape with minor girl at azamgarh
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव निवासी किशोरी तंत्रमंत्र और अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर एक ढोंगी तांत्रिक की हवस का शिकार बन गई। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजपुर गांव निवासी तांत्रिक इंद्रजीत राजभर पुत्र रामकरन राजभर ने झाड़-फूंक कराने आई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी के बताने पर मां ने तांत्रिक के खिलाफ सोमवार को फूलपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि वह निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी बेटी अक्सर ही बेहोश हो जाती थी। काफी इलाज कराया फिर भी वह ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन


इस पर वह को फूलपुर के खोजापुर निवासी तांत्रिक इंद्रजीत के पास आई। तांत्रिक ने 21 की रात में उसे बेटी के साथ बुलाया। बेटी को लेकर पहुंचने पर तांत्रिक उसे लेकर झाड़ी में चला गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी को लेकर घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी नहीं हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी तांत्रिक फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।  

नौवीं की छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म

Tantric do rape with minor girl at azamgarh
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के दादा ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा बताई जा रही है।    

 तहरीर में पीड़िता के दादा ने बताया कि सोमवार को उसकी नाबालिग पोती घर पर अकेले थी। परिवार के सभी सदस्य खेत पर धान की रोपाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान मौका देख कर पड़ोसी अजय कुमार पुत्र लछिमन राम घर में घुस आया।

उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। शाम में परिवार के सदस्य जब खेत से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पर पहुंचे और पड़ोसी अजय के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

एसओ मेंहनाजपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी पर रेप की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed