फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Superintendent for the release of the SP leaders resort

अधीक्षक को छुड़ाने के लिए सपा नेताओं का लिया सहारा

Sun, 03 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 03 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के बवाल के दौरान पुलिस और प्रशासनिक महकमा साढ़े सात घंटे तक पंगु और असहाय नजर आया। जेल अधीक्षक के बंदियों के कब्जे में होने के कारण प्रशासन कोई भी सीधी कार्रवाई कर पाने की स्थिति में नहीं था। मौके की नजाकत को देखते हुए बंदियों की मांग पर डीएम को सपा नेताओं को बुलाना पड़ा। हालांकि बंदियों ने एकबारगी सपा नेताओं के आश्वासन को भी सिरे से खारिज कर दिया। लेकिन, जब दूसरी बार बैरक में घुसकर सपा नेता जेल अधीक्षक आशीष तिवारी को बाहर ले आए तो सभी ने राहत की सांस ली। उधर, पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों की बेबसी और सपा नेताओं को बुलाया जाना चर्चा का विषय बना रहा। खुद पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारियों को यह उचित नहीं लगा जबकि उच्चाधिकारियों का कहना था कि जेल अधीक्षक के जीवन पर संकट को देखते हुए ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन


 
जिला कारागार में नौ बजे से शुरू हुआ बवाल प्रशासन लगभग 12 बजे तक भी सामान्य नहीं करा सका तो बंदियों से डीएम राजमणि यादव ने कहा कि तुम सबकी मांगें मान ली गई हैं, आखिर किसके बुलाने पर विश्वास करोगे। बंदियों ने पहले मीडियाकर्मियों फिर कारागार मंत्री को बुलाने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि कारागार मंत्री का आ पाना संभव नहीं है तो बंदियों ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल को बुलाया जाए। सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी अन्यत्र होने के कारण नहीं पहुंच सके लेकिन महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल अपने लोगों के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने मामला पूरी तरह राजकुमार पर छोड़ दिया, लेकिन डेढ़ घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद कुछ हाथ न लगा। यह जरूर हुआ कि बवाल वाली बैरक नंबर 12 और 13 के आसपास से फोर्स और अधिकारी दूर हट गए।
विज्ञापन



इस बीच लखनऊ से फोन पर बवाल की पल-पल की जानकारी अधिकारियों से ली जाती रही और स्थिति सामान्य कराने का निर्देश दिया जाता रहा। अपराह्न 3:15 बजे राजकुमार जायसवाल, रीबू श्रीवास्तव, अब्दुल समद अंसारी, मुमताज अली फिर जेल पहुंचे और बंदियों से बातचीत के बाद बैरक से जेल अधीक्षक को बाहर लाए तो माहौल सामान्य हुआ। वहीं, जेल परिसर के में रहने वाले जेल कर्मियों के आवासों के दरवाजे दिन भर बंद रहे। उनके परिवार के लोग खौफ के साये में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed