{"_id":"5de24d588ebc3e54c64ea7c7","slug":"student-accuses-on-professor-of-physical-abuse-in-bhu-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में छात्र ने प्रोफेसर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएचयू में छात्र ने प्रोफेसर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, जांच शुरू
Sat, 30 Nov 2019 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 Nov 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आईआईटी के छात्र ने एक प्रोफेसर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। समाज विज्ञान संकाय के अधिकारियों का कहना है कि आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सोशल साइंस फैकल्टी के राजनीति विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर पर आईआईटी के छात्र ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से न्याय की गुहार लगाई है। सूत्रों के अनुसार आईआईटी बीएचयू के छात्र के शोषण संबंधी शिकायत को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
पूरे मामले को इंटरनल कंप्लेन कमेटी को जांच के लिए भेज दिया गया है। इस संदर्भ में सोशल साइंस के डीन प्रो. आरपी पाठक का कहना है कि शिकायती पत्र मिला था। उसके आधार पर मामले की जांच कमेटी द्वारा कराई जा रही है।
विज्ञापन