{"_id":"593696304f1c1b901c9c890b","slug":"stone-attack-at-archna-express-in-arah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के आरा में अर्चना एक्सप्रेस पर छात्रों ने किया पथराव, कई यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार के आरा में अर्चना एक्सप्रेस पर छात्रों ने किया पथराव, कई यात्री घायल
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
अर्चना एक्सप्रेस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के आरा स्टेशन पर पटना से जम्मू तवी जा रही अर्चना एक्सप्रेस पर मंगलवार सुबह उपद्रवी छात्रों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में कई यात्री घायल हो गए। थोड़ी देर के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र केंद्र सरकार की वादा खिलाफी, इंटर का खराब रिजल्ट और छात्रों को रोजगार नहीं देने से आक्रोशित थे।
पटना-मुगलसराय रेलखंड के बीच पड़ने वाले आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह हजारों छात्र पटरियों पर उतर गए। इस दौरान नाराज छात्रों ने आरा स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस को रोककर केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आक्रोशित छात्र जल्द से जल्द नौकरी के लिये बहाली निकाले जाने की मांग कर रहे थे। उनके आने की पूर्व सूचना नहीं रहने के कारण रेल पुलिस पहले से सतर्क नहीं थी। छात्रों की भीड़ ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया तथा महानंदा एक्सप्रेस को रोक दिया था।
विज्ञापन
इसी बीच पटना से खुली अर्चना एक्सप्रेस पहुंची जो ननस्टॉप थी। ट्रेन पर छात्रों ने पथराव कर दी। इस पथराव में कई यात्री बुरी तरह घायल हो गये हैं। कई यात्रियों का सर फट गया जबकि कुछ को छिटक कर भी पत्थर लगे।
पत्थरबाजी में एसी बोगी के शीशे भी टूट गए। थोड़ी देर के लिए ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का महौल बन गया।
पथराव के कारण आरा स्टेशन पर 40 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। मौके पर जांच करने के लिये मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची।