फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Women Commission sought report from SP in Dr Reena Singh murder case varanasi

डॉ रीना मर्डर केस : राज्य महिला आयोग ने एसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Wed, 21 Aug 2019 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Aug 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
State Women Commission sought report from SP in Dr Reena Singh murder case varanasi
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सामने आए 15 मामलों में से ज्यादातर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के थे।

विज्ञापन


ग्राम नारायणपुर की अरुणा देवी, भोगावीर की स्मिता त्रिपाठी, गंगोत्री विहार कॉलोनी के सुबोध ठाकुर ने बच्चों की देखभाल, नई बस्ती फुलवरिया कैंट की रानू पांडे, ग्राम परसरा के रामचंद्र मिश्र की बेटी, ग्राम सोनहुल की साधना सिंह, जुझारू पट्टी चौबेपुर की बेबी, कैथोली फूलपुर की सुनीता देवी, आमीता गुप्ता की बहन सुधा गुप्ता, ग्राम मखना मऊ की मीनाक्षी सिंह ने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर महिला आयोग की सदस्य ने अधिकारियों से कार्रवाई कर आख्या मांगी है। साथ ही अगली सुनवाई पर दोनों पक्षों को बुलाने को कहा है। किरन देवी ने मायके में हिस्सेदारी की मांग की, जिसके लिए मायके वालों को अगली सुनवाई पर बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ रीना सिंह की हत्या का प्रकरण भी आया। इस पर उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। सुबोध ठाकुर की बेटी की देखभाल के लिए शेल्टर होम में व्यवस्था कराने को कहा। सुनवाई के दौरान कई महिलाओं ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन किया और उन्हें भरपूर सहयोग मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed