{"_id":"5890baf24f1c1b7c3de820a3","slug":"ssb-jawan-s-body-was-found-hanging-from-tree-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः पेड़ से लटका मिला एसएसबी जवान का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुरः पेड़ से लटका मिला एसएसबी जवान का शव
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
बिहार के अररिया में एसएसबी में था तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के देवकली गांव के पास गांगी नदी के किनारे मंगलवार को एसएसबी (सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल) के एक जवान का शव पेड़ से लटका मिला। मृत जवान अपने सात साथियों के साथ बरौनी- दुर्ग गोदिया एक्सप्रेस से भिलाई जा रहा था कि सोमवार की रात वह ट्रेन से कूद गया। उसकी तलाश कर रहे एसएसबी के जवान सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वहां पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
एसपी अरविंद सेन ने जवानों से बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत जवान के साथ आ रहे जवानों ने बताया कि किसी मामले में सभी लोग भिलाई मुख्यालय जा रहा थे। जवानों से पूछताछ होनी थी। इसे लेकर वह काफी तनाव में था।
हिमांचल प्रांत के मंडी जनपद के दारी गांव निवासी धनदेव राम (52) बिहार के अररिया में 52 बटालियन एसएसबी में तैनात था। वह अपने सात जवान साथियों इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार गुप्ता, शेषराम ठाकुर, सुरेंद्र राममंडल, हवलदार दीपू श्रीवास्तव, नीलाद्री चक्रवर्ती, भरत भूजा, प्रियासागर के साथ ट्रेन से भिलाई एसएसबी मुख्यालय में किसी प्रकरण में बयान देने जा रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब आठ बजे ट्रेन सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के तरांव स्टेशन के सिग्नल पर धीमी हुई थी कि धनदेव राम बोगी से कूद पड़ा। यह देख उसके साथ चल रहे साथी भी चेनपुलिंग कर ट्रेन से नीचे उतर गए और उसे खोजने लगे।
देर रात तक खोजबीन करने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो जवानों ने इसकी जानकारी वाराणसी स्थित एसएसबी मुख्यालय को दी।
मंगलवार की सुबह किसान देवकली गांव के पास गांगी नदी के किनारे स्थित अपने खेत पर पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकते देखा।
इसकी सूचना फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान उसकी खोज में भटक रहे एसएसबी जवानों की टीम को किसी का शव मिलने की सूचना मिली तो वे वहां पहुंच गए और धनदेव का शव पेड़ से उतारा।