{"_id":"590383504f1c1b621dc0c5fb","slug":"ssb-found-six-kg-id-at-gaya-make-defuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के गया में छह किलो का IED बरामद, एसएसबी ने डिफ्यूज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार के गया में छह किलो का IED बरामद, एसएसबी ने डिफ्यूज
टीम डिजिटल,वाराणसी/गया
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo
विज्ञापन
बिहार में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोनाही-जमजोर के जंगल में शुक्रवार को एसएसबी ने छह किलोग्राम का एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया। आईईडी झाड़ी में छुपाकर रखा गया थ।
आईईडी बरामद करने के बाद उसे कुछ दूर खाली जगह ले जाकर डिफ्यूज किया गया। एसएसबी के कंपनी कमाडंर बी मजूमदार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह इस इलाके में जवान सर्च ऑपरेशन में निकले थे। इसी क्रम में सोनाही-जमजोर के बीच जंगल में झाड़ी में आईईडी छुपाकर रखे होने की सूचना मिली।
इस सूचना पर झाड़ी में छुपाकर रखे आईईडी को खोज निकाला गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड से सघन जांच के बाद उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। कमांडेंट मजूमदार ने बताया कि नक्सलियों की ओर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यह आईईडी छुपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।