फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sp suspend constable for not on duty and police station head linehajir shahabganj chandauli

एसपी की कार्रवाई, ड्यूटी से गायब सिपाही निलंबित और वारंटी को छोड़ने पर थानाध्यक्ष लाइनहाजिर

Sun, 25 Aug 2019 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Aug 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
sp suspend constable for not on duty and police station head linehajir shahabganj chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार वारंटी को बिना सूचना के थाने से छोड़ने और सिपाही के एक हफ्ते तक गायब रहने पर चंदौली एसपी हेमंत कुटियाल ने शनिवार को शहाबगंज थाना प्रभारी अशोक मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि सिपाही को निलंबित कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात अवनीश कुमार राय को शहाबगंज थाने का प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन


शहाबगंज थाने पर तैनात कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव पिछले एक हफ्ते से ड्यूटी से गायब है। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने इतने दिनों में एसपी को रिपोर्ट भेजना भी मुनासिब नहीं समझा। पुलिस अधीक्षक को अन्य स्रोतों से इसकी जानकारी हुई। उन्होंने अपने स्तर से पड़ताल कराई तो सिपाही के गायब होने का मामला सच निकला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली पर उतरा करंट, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक की जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि शहाबगंज थाना क्षेत्र में इस महीने तीन चोरियां हुईं और पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने के बाद भी शहाबगंज थाने में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके अलावा शिकायत है कि एसओ ने वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद किसी की पैरवी पर छोड़ दिया था।

एसओ के खिलाफ चोरी का मुकदमा न दर्ज करने और वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ देने सहित अन्य आरोप हैं। एसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि बिना सूचना के कांस्टेबल गायब था, वारंटी को छोड़ दिया गया था। इस पर सिपाही को निलंबित करने के साथ ही एसओ को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed