फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sonebhadra: servent raped owner daughter and run away

सोनभद्रः मालिक की बेटी से दुष्कर्म कर नौकर हुआ फरार

Sun, 08 Jan 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Sun, 08 Jan 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
sonebhadra: servent raped owner daughter and run away
नौकर ने सो रही छात्रा से किया बलात्कार - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
चूड़ा की कुटाई की मशीन पर काम करने वाला एक नौकर अपने मालिक की लड़की के साथ बलात्कार कर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार की रात सोनभद्र जिले के राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
पीड़िता ने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।  शनिवार रात करीब 12 बजे चूड़ा कुटाई कार्य चल रहा था।
इस दौरान काम करने वाला एक युवक अपने मालिक के कमरे में गया और वहां सो रही कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
नींद खुलने पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन मशीन की आवाज तेज होने के नाते उसकी चीख-पुकार किसी व्यक्ति ने नहीं सुना।

रात में ही पीड़िता ने घटना की जानकारी घरवालों को दी तो लोग नौकर की खोजबीन करने में जुट गए, लेकिन उसका पता नहीं चला।
रविवार की सुबह करीब नौ बजे घरवाले पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे, यहां छात्रा ने पुलिस को आपबती सुनाई।
पीड़िता ने बताया कि पिछले माह भी आरोपी नौकर ने उसके साथ बलात्कार किया था लेकिन लोकलाज के डर से उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नौकर छात्रा के गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed