फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sonebhadra: a overspeed truck hit bike, two brothers death at a site

सोनभद्रः अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 19 Jan 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Thu, 19 Jan 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
sonebhadra: a overspeed truck hit bike, two brothers death at a site
सगे भाइयों की मौत से दहला पकरी गांव
सोनभद्र जिले के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन

 हादसे के बाद ट्रक के नीचे बाइक के साथ एक शव बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस ने पहुंचकर हाइड्रा की मदद से बाहर निकलवाया।  
विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी सगे भाई प्रताप सिंह(38) एवं टापा सिंह(35) गुरुवार की सुबह घर से रेणुकूट के लिए बाइक से निकले थे।
यहां उन्हें एटीएम से पैसे निकालना था। पैसे निकाल कर दोनों भाई दोपहर करीब ढाई बजे रेणुकूट से वापस चले थे।
मुर्धवा से करीब दो किमी आगे बढ़ते ही म्योरपुर की ओर से एक 10 चक्का ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक ट्रक में ही आगे की ओर फंस गई और करीब 50 मीटर घसीटते हुए दाहिने जा कर रूक गई।
पीछे बैठा छोटा भाई टापा सिंह छिटक कर दूर गिर गया और बड़ा भाई ट्रक में फंसकर दूर तक सड़क पर घिसट गया। दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सीओ पिपरी अनिल सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। सड़क हादसे के शिकार हुए दोनों सगे भाइयों की मौत से घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले पिता की असमय मौत से परिवार के लोग उभर भी नहीं पाए थे कि दोनों भाइयों की मौत से पूरा गांव दहल उठा। बड़ा भाई प्रताप सिंह मुंबई में रह कर ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व ही वह मुंबई से वापस आया था और पैसा निकालने रेणुकूट आया था। छोटा भाई टापा सिंह गांव में ही रहकर परिवार की जिम्मेदारी उठाता था।
बड़े भाई प्रताप की तीन लड़की एवं एक लड़का है तो छोटे भाई टापा की सिर्फ पांच लड़कियां ही हैं। दोनों भाइयों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed