फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra : Sex relations created prior to marriage, now refusing to do for dowry

शादी के पूर्व युवती से बनाए शारीरिक संबंध, अब दहेज के लिए कर रहा इंकार

Tue, 28 Mar 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 28 Mar 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra : Sex relations created prior to marriage, now refusing to do for dowry
gangrape

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दहेज कम मिलने पर एक युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी 25 अप्रैल 2017 को होनी है। लड़की पक्ष शादी का कार्ड छपवाकर वितरित भी करना शुरू कर दिया है। मामला राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित युवती ने शादी से मना करने वाले लड़के के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर उस पर शादी से पूर्व शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के लड़के के साथ 25 अप्रैल 2017 को शादी तय है। कुछ दिन पूर्व अचानक लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के से बातचीत की, फिर भी वह शादी करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस जिस लड़की की शादी होनी है उसने लड़के के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी होने के पूर्व लड़का उसके साथ शारीरिक संबंध बना चुका है।

उसके घरवाले लड़के को नकद और सामान भी दे रहे है। लेकिन अब वह एक लाख नकद कैश की डिमांड और कर रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली बुलाया।


मंगलवार को दोनों पक्ष के बीच वार्ता चल रही है। पुलिस का कहना है कि लड़का शादी करने के लिए तैयार हो गया है। अगर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता नहीं हुआ तो पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed