फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son's birthday is being denied to the mother crushed by tractor

बेटे का जन्मदिन मना कर जा रही मां को ट्रैक्टर ने कुचला

Fri, 04 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Son's birthday is being denied to the mother crushed by tractor
हादसा
बेटे का जन्मदिन मनाकर पति दशरथ चौरसिया के साथ स्कूटी से जा रही सुमन देवी (52) की बुधवार की रात खारीकुआं में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर जुटे लोेगों ने ट्रैक्टर चालक लंका के टिकरी निवासी बसंता को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। लोग पुलिस के रवैये से खासे नाराज थे। उनका कहना था कि प्रतिबंध के बाद भी पुलिस की मिलीभगत के चलते ईंट-बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली शहर की सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। आए दिन हादसों के बावजूद पुलिस चंद रुपयों की लालच में आम लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रही है।
विज्ञापन



जैतपुरा के औसानगंज निवासी दशरथ चौरसिया के बेटे रोहित का जन्मदिन बुधवार की रात संकटमोचन क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित था। बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद दशरथ और उनकी पत्नी सुमन स्कूटी से औरंगाबाद निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां जागरण में शामिल होने जा रहे थे। खारीकुआं के समीप एक गड्ढे में फंसकर स्कूटी के अनियंत्रित होने से सुमन सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें कुचल दिया। गुरुवार को ट्रैक्टर चालक बसंता को जेल भेज दिया गया। आननफानन में सुमन को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बसंता का चालान कर दिया।
विज्ञापन



उधर, चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला-नियार मार्ग पर चाहीं के समीप गुरुवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में उधोरामपुर के बचाऊ (36) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लोग भाग निकले। बता दें कि दुर्घटना के दौरान बचाऊ ने हेलमेट नहीं लगाया था। बचाऊ अपने भाई की बाइक लेकर गाय खरीदने के सिलसिले में परानापट्टी गया था। वापसी के दौरान नियार की ओर से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हुई और वह एक गड्ढे में जा गिरा। सिर पर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed