फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son planned his kidnapping story due to revenge his father

पिता से नाराज बेटे ने सबक सिखाने के लिए रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 19 Aug 2018 10:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 19 Aug 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Son planned his kidnapping story due to revenge his father
crime shimla
पिता और बेटे में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर मतभेद हो जाते हैं। जिसके चलते नाराजगी कि स्थिति आ जाती है। फिर धीरे-धीरे मामला शांत होने पर सब सामान्य हो जाता है, लेकिन बनारस में एक बेटे ने तो पिता से नाराजगी होने पर उन्हें सबक सिखाने के लिए साजिश रच डाली। मामला का खुलासा होने पर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन


शहर के भेलूपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज स्थित मोती झील के पास शनिवार की सुबह एक लावारिश टैक्सी (इंडिगो) खड़ी मिली। कार की पिछली सीट पर कपड़े देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन


महमूरगंज चौकी प्रभारी ने कार को कब्जे में लेकर थाने भेजा। तारापुर के रहने वाले श्रद्धानंद पांडेय ने बीते 16 तारीख को लंका थाने में अपने बेटे प्रकाश पांडेय की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनका बेटा इंडिगो कार चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Son planned his kidnapping story due to revenge his father
demo pic
सात अगस्त को घर से पश्चिम बंगाल जाने की बात कह कर घर से निकला। बताया कि 13 तारीख को प्रकाश ने पिता को फोन कर कोलकाता के बड़ी बाजार में अपहरण कर बंधक बनाने व पिटाई करने की बात कहने लगा। जान बचाने की बात कह ही रहा था कि फोन कट गया।

वहीं गाड़ी और कपड़ा तो मिल गया लेकिन चालक का पता नहीं चलने से घर में कोहराम मच गया है। महमूरगंज में कार मिलने की सूचना पर लंका थाने पहुंचे पिता ने अपने बेटे प्रकाश का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाने लगे।

लंका पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवक का लोकेशन ट्रेस किया। इस दौरान पुलिस को प्रकाश के महमूरगंज में होने की सूचना मिली। महमूरगंज में एक घर से युवक को पकड़ कर थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि पिता से किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही है। उसने पिता को सबक सिखाने के लिए अपहरण का नाटक किया। पुलिस युवक पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed