फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   son of former BSP MP including four went into jail incharge of gangrape

पूर्व बसपा सांसद पुत्र समेत चार को कोर्ट ने भेजा जेल, गैंगरेप का है आरोप

Fri, 28 Jul 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Jul 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
son of former BSP MP including four went into jail incharge of gangrape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
भदोही के पूर्व बसपा सांसद गोरखनाथ पांडेय के पुत्र समेत गैंगरेप के चार आरोपियों को गुरुवार को एडीजे प्रथम की कोर्ट ने जेल भेज दिया। उन पर मुकदमे की सुनवाई में सहयोग नहीं करने का आरोप है।
विज्ञापन


चारों आरोपी जमानत पर बाहर थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में बिना किसी रियायत के जल्द निस्तारण का आदेश दिया था। 31 जुलाई 2014 को कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ चार युवकों ने रेप किया था। इसमें पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय का पुत्र आनंद पांडेय भी आरोपी है।
विज्ञापन


सात नवंबर 2014 को कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया। इस बीच आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। पाक्सो एक्ट की धारा 35 (2) के तहत इस मामले का निस्तारण नवंबर 2015 तक हो जाना चाहिए था, लेकिन आरोपी पक्ष की बहस में हीलाहवाली के कारण मामला लटकता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जुलाई 2017 के आदेश में हाईकोर्ट ने जिले की एडीजे कोर्ट से कहा कि इस मामले का बिना किसी रियायत के निस्तारण कर दिया जाए। प्रकरण में सभी पक्ष से साक्ष्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चार महीने से मुकदमा बहस में है। लेकिन, आरोपी पक्ष किसी न किसी कारण का हवाला देकर बहस टालता रहा।

गुरुवार  को कोर्ट में सभी आरोपी मौजूद थे। कुछ के विरुद्घ कोर्ट ने पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बहस न करने के लिए आरोपी पक्ष से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।


एडीजे प्रथम चंद्रशेखर प्रसाद की अदालत ने केस परीक्षण में सहयोग न करने पर आरोपियों आनंद पांडेय, टिंकू सिंह, विकास उर्फ वीके एवं पिंटू सिंह को जेल भेजने के साथ ही अगली सुनवाई की तिथि 28 जुलाई मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed