फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   son killed mother after refusing to pay for drug at ghazipur

नशे के लिए पैसा देने से इंकार करने पर बेटे ने ली मां की जान

Tue, 18 Jul 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
son killed mother after refusing to pay for drug at ghazipur
गाजीपुर जिले के  सेहमलपुर गांव के बेला मौजा में मंगलवार की सुबह नशा करने के लिए पैसा न देने पर पुत्र ने डंडे से मां के सिर पर प्रहार कर उसकी जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घर के कमरे में छिपे कातिल बेटा को पकड़कर कोतवाली लाई।
विज्ञापन


इस मामले में पट्टीदार ने कातिल बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी दो बच्चों का पिता है।  बेला मौजा निवासी उर्मिला देवी (56) का बेटा सुनील (30) नशे का आदी है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे नशा करने के लिए वह मां से पैसा मांग रहा था।
विज्ञापन


मां ने जब पैसा देने से इंकार किया तो उसने झल्लाते हुए मां के सिर पर डंडे से से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण शव लेकर घर आए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। भूसे की कोठरी में छिपे कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया। शव सहित आरोपी को कोतवाली लाई।

इस मामले में पट्टीदार विमलेश यादव ने कोतवाली में सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शैलेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 
 

मुंबई में लगी नशे की लत,पत्नी छोड़कर चली गई

son killed mother after refusing to pay for drug at ghazipur
सेहमलपुर गांव के मौजा बेला निवासी हरिहर यादव की मौत छह वर्ष पूर्व हो गई थी। परिवार में उनकी विधवा पत्नी उर्मिला देवी और तीन बेटे अनिल, सुनील, विवेक के साथ रहती थी। सबसे बड़ा बेटा अनिल नंदगंज में मोटर मैकेनिक है और छोटा बेटा विवेक कानपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।

सभी बेटों की शादी हो चुकी है। मंझला बेटा सुनील मुंबई में काम करता था। 2-3 वर्ष पूर्व वह काम छोड़कर घर पर रहने लगा और घरेलू काम सहित पशु चराया करता है। मुंबई में ही सुनील नशे का आदी हो गया। आज उसी नशे का पैसा न देने पर मां की जान ले ली।

ग्रामीणों की मानें तो सुनील की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अक्सर गांव या घर में मारपीट किया करता है। उसके एक पांच वर्षीय बेटा और तीन वर्षीय पुत्री है। आए दिन मारपीट से आजिज आकर पत्नी दो वर्ष पूर्व अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। 

मऊ में नशेड़ी बेटे ने पिता को मार डाला

मऊ जिले के सिकठिया गांव में मंगलवार की शाम नशे में धुत बेटे ने अपने पिता को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया है। मंगलवार की शाम 60 वर्षीय लक्षनदेव घर पर कोई कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा पुत्र विनोद नशे में धुत होकर आया और किसी बात को लेकर पिता से ही उलझ गया। इस दौरान बेटे ने पिता को मारने के लिए दौड़ाया तो वह गांव से दूर खेत की ओर भागा। बेटे ने पिता को बुरी तरह पीटा कि उसके प्राण पखेरू उड़ गए। घटना की सूचना पूरा गांव इकट्ठा हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के आरोपी पुत्र विनोद को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed