फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   some people trying for extortion with dummy pistol at varanasi

वाराणसी में नकली पिस्तौल दिखाकर मांग रहे थे रंगदारी, फिर जानिए क्या हुआ

Tue, 02 May 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 02 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
some people trying for extortion with dummy pistol at varanasi
सप्तसागर दवा मंडी में घटी देर रात घटना - फोटो : demo
वाराणसी के कोतवाली थाना अंतर्गत सप्तसागर दवा मंडी स्थित एक दवा कारोबारी के यहां सोमवार की देर रात पहुंचे तीन लोग पिस्तौल दिखाकर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। इस पर दवा कारोबारी तीनों से उलझ गया तो सभी खुद को छुड़ाकर भाग निकले।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी पिस्तौल जमीन पर गिर गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी कि दवा मंडी के कारोबारी से बदमाश रंगदारी मांगने आए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पिस्तौल नकली थी।
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि पिस्तौल नकली थी। मामला लेनदेन के विवाद से जुड़ा है। दवा व्यापारी की तहरीर पर नदेसर के व्यापारी जुगनू और दो अज्ञात के खिलाफ  रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब की दुकानों पर छापा
क्षेत्राधिकारी पिंडरा के शराब और बियर की दुकानों पर सोमवार की देर रात की गई छापेमारी से शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया। एक दर्जन सेल्समैन को पुलिस ने पकड़ कर जरूरी कार्रवाई की है।

क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिनव यादव सोमवार को पहले चौबेपुर के मुनारी बाजार स्थित देसी दुकान पर पहुंचे। वहां भीड़ देख सेल्समैन को बैठा लिए। वहां से अंग्रेजी शराब की दूकान पर पहुंचे। वहा कोई नहीं मिला तो लौट आए।


दोबारा बियर दुकान के बाहर मजमा लगा हुआ था। इसके बाद चौबेपुर के कई  देसी-विदेशी शराब की दुकानों को चेक किया। सभी को चौबेपुर थाने को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed